व्यापारी को गोली मारने के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 09:37 AM (IST)

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में गत माह पिहोवा की सुपर मार्केट में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर व्यापारी को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धरे गए आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ दीप वासी चकवाई कलां जिला लुधियाना (पंजाब) और गुरजिंद्र सिंह उर्फ बाबा वासी भौर सैदां (कुरुक्षेत्र) के रूप में हुई है।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल 32 बोर, एक देसी पिस्टल 30 बोर, सात कारतूस व ब्रेजा कार की जाली नंबर प्लेट बरामद की है। वहीं मामले में वांछित फरसा राम बिश्नोई उर्फ बादशाह और दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अंतरराज्यीय लूट और डकैती गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी गुरजिंद्र सिंह उर्फ बाबा और फरसा राम बिश्नोई उर्फ बादशाह के खिलाफ दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में लूटपाट तथा डकैती के कई केस दर्ज हैं। बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पांच अप्रैल को गुरजिंद्र सिंह को दिल्ली में किराए के मकान से गिरफ्तार करके अदालत से आठ दिन के रिमांड पर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static