हरियाणा कांग्रेस के 2 बड़े चेहरों को पंजाब में मिली अहम जिम्मेदारी, उदय भान और अशोक तंवर PPCC ऑब्जर्वर नियुक्त

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 03:08 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस ने हरदीप सिंह किंगरा को पंजाब में "वोट बचाओ - देश बचाओ" कैंपेन का चीफ कोऑर्डिनेटर अपॉइंट किया गया है। इसी के तहत 6 PPCC ऑब्ज़र्वर को AICC ऑब्ज़र्वर की मदद करने और पंजाब के उनके दौरे के दौरान उनके साथ रहने के लिए अपॉइंट किया गया है।

बता दें कि इनमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के पूर्व अध्यक्ष उदय भान और सिरसा से पूर्व सांसद अशोक तंवर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए PPCC ऑब्ज़र्वर अपॉइंट किया गया है। इस संबंधी आदेश लिस्ट जारी की गई है। 

 

PunjabKesari


कौन हैं अशोक तंवर ?

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने उन्हें सिरसा संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वह कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा से चुनाव हार गए थे। आम चुनाव से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। वह इससे पहले कांग्रेस पार्टी से भी जुड़े रहे हैं।

अशोक तंवर ने कहा था कि उन्होंने काफी देखा है कि जो लोग बाबा साहब की फोटो लगाते हैं। वहीं, संविधान पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। अशोक तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और 2022 में AAP में शामिल हुए थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले बीजेपी नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस में वापसी की। तंवर ने पहले 2019 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मतभेद के कारण कांग्रेस छोड़ी थी।

 

कौन हैं उदय भान?

उदयभान के परिवार का राजनीति से काफी पुराना रिश्ता रहा है। उदयभान के दादा चौधरी धर्मसिंह 1928 से 1942 तक होडल नगर पालिका के प्रधान रहे हैं। चौधरी गयालाल भी प्रधान रहे हैं। उदयभान खुद चार बार 1987 में हसनपुर से और 2000, 2005 व 2014 में पलवल जिले की होडल विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। दलित परिवार में जन्मे उदय भान गया लाल की राजनीति के वारिस हैं।

उदय भान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। वह सहकारिता मंत्रालय के तहत आने वाले कृषक भारती कोॉपरेटिव लि. (कृभको) के अध्यक्ष और होडल तथा हसनपुर दोनों विधानसभा क्षेत्रों से विधायक रह चुके हैं। उदय भान हरियाणा के एक प्रमुख दलित राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के नेता हैं। उन्हें 27 अप्रैल 2022 को कुमारी सैलजा की जगह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static