रील बनाने का शौक बना काल, यमुना में नहाने उतरे दो छात्र डूबे... मजदूरों ने एक को बचाया; दानिश लापता

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 09:31 AM (IST)

गन्नौर: पबनेरा गांव स्थित यमुना घाट पर शुक्रवार को नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया जो देर शाम तक जारी रहा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

जानकारी अनुसार उमेदगढ़ गांव निवासी दानिश पबनेरा के राजकीय स्कूल का छात्र है। स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर के समय दानिश अपने साथी अंश व 2 अन्य के साथ यमुना के पबनेरा घाट पर गया था। इस दौरान दानिश व अंश यमुना नदी में नहाने के लिए पानी में उतर गए जबकि 2 अन्य साथी यमुना किनारे खड़े रहे। नहाते समय दानिश व अंश अचानक गहरे पानी में चले गए जिससे वह डूबने लगा। इस बीच पबनेरा घाट पर ठोकर लगाने का काम कर रहे श्रमिकों - ने किसी तरह अंश को बचा लिया जबकि दानिश यमुना के बहाव में बह गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static