मर्डर या सुसाइड? दो अज्ञात पुरुषों की लाश मिलने से हड़कंप...इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 08:47 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक ): सोनीपत में पश्चिमी यमुना लिंक नहर में दो पुरुषों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है।गांव ककरोई गांव के पास मिले हैं और माना जा रहा है कि ये दो से तीन दिन पुराने हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस को सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
आप को बता दे कि सोनीपत के गांव ककरोई पश्चिमी यमुना लिंक नहर में दो पुरुषों के शव ग्रामीणों को दिखाई दिए जिसके बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी और सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया। अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस अब दोनों शवों की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।