हिसार में कार व बाइक की भीषण टक्कर, 2 युवकों ने गंवाई जान, समारोह से लौट रहे थे घर
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 09:19 PM (IST)
हिसार : हिसार जिले के अग्रोहा के पास शुक्रवार दोपहर बाद एक कार व बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार 2 युवकों की गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई तथा दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक पर सवार पति-पत्नी को भी चोटें आई है। मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है। घायलों को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज तथा हिसार के हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। अग्रोहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हिसार से गांव कैमरी निवासी संजय अपने दोस्त ऋषि नगर निवासी रविंदर और दो अन्य दोस्तों के साथ गांव कुलेरी के एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे। दोपहर करीब 3 बजे संजय और उसका दोस्त रविंद्र वहीं कुलेरी रुक गए। उनके साथ आए उनके दोस्त किसी अन्य के साथ गाड़ी में बैठ हिसार के लिए चले गए। शाम को करीब 4 बजे संजय व रविंदर गांव कुलेरी निवासी प्रवीण और पीके उर्फ विनोद गाड़ी में सवार होकर कुलेरी से अग्रोहा की तरफ आ रहे थे।
स्पीड तेज होने के कारण पेड़ से जा टकराई गाड़ी
जैसे ही वे गांव मीरपुर मोड पर पहुंचे तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। स्पीड तेज होने के कारण गाड़ी पलट कर पेड़ से जा टकराई और उछलकर अग्रोहा से कुलेरी की तरफ जा रहे बाइक सवार गांव साहू निवासी प्रमोद व उसकी पत्नी और बच्चे से जा टकराई। जिससे वह बाइक उछलकर दूर जा गिर गया और बाइक सवार सभी घायल हो गए। गाड़ी की स्पीड बहुत तेज बताई जा रही है। गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए। जिसके कारण गाड़ी में बैठे दो युवक बच गए।
इस घटना में नगर निवासी रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायल पीके उर्फ विनोद को परिजन हिसार के निजी अस्पताल में लेकर गए। अग्रोहा मेडिकल के चिकित्सकों ने सूचना देने पर अग्रोहा पुलिस ने आकर दोनों मृतकों के शव को अग्रोहा मेडिकल की पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जिनका शनिवार को पोस्टमार्टम में किया जाएगा। वहीं बाइक सवार गांव साहू निवासी प्रमोद, उसकी पत्नी और बच्चे को भी परिजन हिसार के अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं। गनीमत रही की गाड़ी बाइक से सीधी नहीं टकराई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी पलट कर पेड़ से टकराई और उसके बाद बाइक को टक्कर मारी।
बताया जा रहा है कि गांव साहू निवासी प्रमोद गांव खाराखेड़ी से अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर बाइक पर सवार होकर अग्रोहा होते हुए कुलेरी की तरफ से अपने गांव साहू जा रहा था। रास्ते में मीरपुर मोड पर गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति और उनका बच्चा घायल हो गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)