किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं पर बोले उदयभान, सब को अपना भविष्य चुनने का अधिकार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 04:59 PM (IST)

दिल्ली(कमल कंसल): हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में आपसी रार तेज हो गई है। महेंद्रगढ़-लोकसभा सीट से बेटी श्रुति चौधरी का कटने से नाराज तोशाम विधायक किरण चौधरी इस कदर नाराज हैं  कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने तक का संकेत दे डाला। अब इस मामले पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने आग में घी डालने वाला बयान दिया है। 

उदयभान ने किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हर किसी को अपना भविष्य चुनने का अधिकार है। वह अपने आप निर्णय लें सकतीं हैं। इसके अलावा किरण चौधरी की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि बेटी का टिकट कटा इसलिए उनको जैसा महसूस हो रहा होगा वैसा ही वह बयान दें रहीं है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी नेता का कांग्रेस नेतृत्व के फैंसले टिप्पणी करना उचित नहीं है। हर एक को अधिकार है अपना भविष्य चुनने का वह अपना भविष्य चुन सकती हैं।

दरअसल बीते दिनों किरण चौधरी ने बिना नाम लिए हुड्डा गुट तीखा प्रहार किया। यही नहीं किरण चौधरी ने यह तक कह दिया कि हरियाणा में कांग्रेस का भविष्य नहीं है। वहीं पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा था कि हरियाणा में कांग्रेस की 5 सीटें किसी नेता के कारण नहीं, बल्कि जनता में गुस्सा था और जनता ने खुद चुनाव लड़ा, इसलिए जीती। उन्होंने कहा कि टिकटें सही बंटती तो जीत और ज्यादा होती। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static