बेखौफ चोरों का तांडव, एक ही रात में 3 दुकानों के तोड़े ताले...पर पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 07:32 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेलवे रोड पर पुल के पास स्थित तीन स्पेयर पार्ट्स की दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चोर भाग गए और किसी भी दुकान से सामान चोरी नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात चोरों ने एक के बाद एक तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। लेकिन शटर पर लगे सेंट्रल लॉक नहीं खोल पाए। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई, जिसे देखकर चोर फरार हो गए। 

दुकानदार किशनचंद गेरा ने बताया कि उनकी दुकान का ताला टूटा मिला, लेकिन अंदर का लॉक सुरक्षित था। अंकुर ने बताया कि उनकी दुकान के भी ताले तोड़े गए, लेकिन चोर अंदर नहीं जा सके। वहीं राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की सूचना मिलने पर वह दुकान पर पहुंचे तो बाहर के ताले टूटे हुए मिले। 

पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर टीम मौके पर पहुंची थी। चोर पुलिस को देखकर भाग गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जानी चाहिए। उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटने से दुकानदारों में चिंता बनी हुई है।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static