गर्म हवाओं के थपेड़े: Haryana के 16 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 08:15 AM (IST)

डेस्क:  हरियाणा में मई के महीने में ही जून जैसी झुलसाने वाली गर्मी ने तांडव शुरू कर दिया है। पड़ोसी राज्य राजस्थान से आ रही 'आग उगलती' गर्म हवाओं (लपटों) के कारण पूरे सूबे का पारा अचानक आसमान पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के भीतर ही राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.9°C की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से करीब 2.9°C ज्यादा है।

मौसम विभाग ने आज (मंगलवार, 19 मई) को स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के 16 जिलों में लू (Heatwave) का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन इलाकों में धूलभरी आंधी और भीषण गर्मी का डबल अटैक होने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म इलाका सिरसा रहा, जहां पारा रिकॉर्ड 46.2°C तक जा पहुंचा। इसके अलावा रोहतक में 45.2°C, हिसार में 44.4°C और नारनौल में 44.3°C तापमान दर्ज किया गया, जिसने मई के महीने में ही लोगों को जून जैसी झुलसाने वाली गर्मी का अहसास करा दिया है।

 
3 दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 20 मई : गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। लू का येलो अलर्ट अब 16 से बढ़कर प्रदेश के सभी 22 जिलों में लागू हो जाएगा। पूरा हरियाणा हीटवेव की चपेट में रहेगा।
  • 21 और 22 मई: पूरे प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी। लगातार चलती गर्म हवाएं रात के तापमान को भी बढ़ाएंगी।
  • 25 मई से नौतपा की शुरुआत: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी दिनों में गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे होने वाले हैं। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। ऐसे में सूरज और धरती के बीच की दूरी कम होने से भयंकर और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का नया दौर शुरू होने की पूरी आशंका है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static