वर्दी शर्मसार; Haryana में रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, हत्या केस में मदद के नाम पर मांगी थी घूस

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 06:09 PM (IST)

झज्जर (दिनेश मेहरा) : हरियाणा के झज्जर से पुलिस महकमे को बदनाम करने वाला मामला सामने आया है। झज्जर विजिलेंस की टीम ने रोहतक पुलिस के एक ASI को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ASI की पहचान दीनबंधु के रूप में हुई है, जो रोहतक जिले के सांपला थाने में तैनात है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को थाने से ही गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या के एक मामले में पीड़ित के बेटे का सहयोग करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

मामले की शिकायत झज्जर विजिलेंस को गांव हसनगढ़ निवासी सुभाष ने दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार,हत्या के मामले में पीड़ित के बेटे का सहयोग करने के लिए एएसआई दीनबंधु ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद झज्जर विजिलेंस की टीम ने मामले में कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ASI को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी मामले को लेकर चर्चा रही। आरोपी एएसआई की तैनाती रोहतक जिले के सांपला थाने में है और विजिलेंस की टीम ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया।

झज्जर विजिलेंस के इंस्पेक्टर रोहतास ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हसनगढ़ निवासी सुभाष की शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और शिकायत से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

विजिलेंस की टीम अब आरोपी एएसआई दीनबंधु को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। मामले में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static