27 को फरीदाबाद में होने वाली जन-उत्थान रैली में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 10:07 AM (IST)

फरीदाबाद : हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार के 8 साल पूरे होने पर 27 अक्तूबर को फरीदाबाद में जनउत्थान रैली होगी। यह रैली एक लोकसभा क्षेत्र की होगी। इस रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रैली स्थल की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और वह स्वयं भी 20 अक्तूबर को तैयारियों का जायजा लेने फरीदाबाद जा रहा हैं। धनखड़ ने कहा कि फिलहाल हर मंडल में कार्यक्रम रखे हुए हैं, हरियाणा में 307 मंडल है। पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव के कारण हम बूथ तक नहीं जा रहे। उन्होंने कहा कि नवम्बर में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा, यह रैली प्रदेश स्तर की होगी। 

धनखड़ ने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में भाजपा बहुत अच्छे मार्जन से चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि आदमपुर में भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण है और भव्य बिश्नोई की जीत निश्चित है। 
धनखड़ ने कहा कि आदमपुर में भाजपा नेताओं ने डेरे डाले हुए हैं, वह भी 21 अक्तूबर को आदमपुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री जे.पी. दलाल को चुनाव का इंचार्ज बनाया हुआ है। जिनकी ड्यूटियां चुनाव में लगी हैं, वे नेता आदमपुर में जा रहे हैं।

कांग्रेस के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी सुर्जेवाला को कैथल से जींद भेजा था, उसका परिणाम सभी के सामने हैं और अब जय प्रकाश को कलायत से आदमपुर भेजा गया है, तो अब यहां की जनता भी सुर्जेवाला जैसा हाल ही जय प्रकाश का करेगी।  कांग्रेस के अध्यक्ष बारे धनखड़ ने कहा कि पहले भी कांग्रेस में प्रयोग हुए हैं, इन प्रयोगों की सराहना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली बार जो हुआ, उसमें भी पार्टी की अध्यक्षता प्रभावी तरीके से गांधी परिवार से बाहर नहीं आ पाई। उन्होंने कहा कि वह भी बहुत वर्षों से राजनीति में हैं, कांग्रेस फिर नया प्रयोग कर रही है उनका स्वागत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static