Rahul Gandhi पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मां मनसा देवी के दर्शन कर टेका माथा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2024 - 06:04 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अब राजनेता देवी-देवताओं की शरण में भी पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने सनातन समाज और मानवता पर मां का आशीर्वाद बने रहने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और खासतौर पर राहुल और प्रियंका गांधी के हरियाणा दौरे पर भी कटाक्ष किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में जोड़तोड़ के काम पर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह (राहुल गांधी) घबराए हुए हैं। कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है। अब राहुल गांधी उसकी लीपापोती पर लगे हुए हैं। उन्होंने हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए आशा जताई कि हरियाणा की जनता तीसरी बार भी बीजेपी को सेवा करने का अवसर देगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static