Haryana Assembly Election: केंद्रीय मंत्री खट्‌टर ने सबसे पहले वोट डाला, 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई शुरू

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 07:13 AM (IST)

हरियाणा डेस्कः  हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर  वोटिंग शरू हो गई। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। प्रदेश में कुल वोटर 2.03 करोड़ हैं। इनमें 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं।   वहीं  सबसे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वोट डाला। उन्होंने करनाल के प्रेम नगर स्थित 182 बूथ नंबर पर वोट डाला।

गौर रहे कि इस चुनाव में 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिसमें 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार हैं। राज्य में पहली बार 5 बड़े राजनीतिक कांग्रेस और भाजपा के अलावा जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आम आदमी पार्टी (AAP) चुनावी मैदान में है।

भाजपा और AAP को छोड़कर अन्य सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने CPI-M के साथ एक सीट पर गठबंधन किया है। वहीं जजपा, सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (ASP) और इनेलो, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static