Land Dispute: किरण चौधरी और श्रुति चौधरी की जमीन जोतने पर हंगामा, पुलिस ने कब्जे में लिए 2 ट्रैक्टर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 11:08 AM (IST)

भिवानी: जिले के गांव गोलागढ़ निवासी कृष्ण ने जुई थाना में शिकायत दी व्थित कि पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के कहने पर उसने करीब एक सप्ताह पहले उनकी 5 एकड़ जमीन की ट्रैक्टर 2 दिन बाद गांव के ही 4-5 लोग 2 ट्रैक्टर लेकर उसी जमीन को दोबारा जोतने पहुंच गए। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में उसने तुरंत किरण व श्रुति है। चौधरी को सूचना दी और जुई थाना पुलिस को भी अवगत करवाया।

सूचना मिलने पर जुई थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाने ले आए। कृष्ण ने बताया कि यह मामला परिवार से जुड़ा हुआ है और कुछ बाहरी लोग बिना वजह ट्रैक्टर लेकर अफरा-तफरी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि कृष्ण की शिकायत पर कार्रवाई कर मौके से 2 ट्रैक्टर कब्जे में लिए गए हैं। दोनों पक्षों को अपने-अपने जमीन संबंधी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामला एस.पी. के संज्ञान में भी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बात कर इसकी जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static