करनाल में पत्नी के अफेयर से परेशान युवक ने दी जान, परिजन बोले- दोस्त के साथ 10 साल से थे संबंध
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 12:55 PM (IST)
करनाल: थाना सदर के अंतर्गत सुमित निवासी करनाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार सुमित की पत्नी के संबंध उसके सहकर्मी धीरज के साथ थे। यह सिलसिला करीब 10 साल से चल रहा था। सुमित और धीरज दोनों एक साथ पेंट का काम करते थे। आरोप है कि धीरज उसे लगातार परेशान करता था और कई बार धमकी वा मारपीट भी कर चुका था। वह सुमित पर तलाक लेने का दबाव भी बना रहा था।
मृतक की बहन शशि ने बताया कि सुमित की शादी वर्ष 2013 में हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं। घटना वाले दिन करीब साढ़े 3 बजे सुमित ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर धीरज ही उसे अस्पताल लेकर गया। शशि के अनुसार सुमित बार-बार उससे बात करवाने की बात कहता रहा उसकी लेकिन बात नहीं करवाई गई। जबा वह अस्पताल पहुंची तो सुमित ने उसके सामने कहा कि उसकी पत्नी और उसके आशिक ने ही उसे मारा है। सदर बाजार चौकी के इंचार्ज सुलिंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टमा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)