मधुबन थाने में आग लगने से खड़ी गाड़ियां जलकर हुई खाक, शार्ट सर्किट होने के कारण हुआ हादसा
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 10:51 AM (IST)
करनाल : करनाल के थाना मधुबन में खड़ी हुई गाड़ी और कैंटर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली की तारो में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। आग लगने के कारण थाने में खड़ी गाड़ी हुई जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पुलिस अधिकारी विपन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, जीटी रोड की और 11000 वोल्टेज की तारे जा रही है। उनमें शॉर्ट सर्किट होने के कारण दो वाहनों में आग लगी है, उन्होंने कहा आग लगने के कारण एक गाड़ी का ज्यादा नुकसान हुआ है, दूसरी गाड़ी के टायरों में आग लग गई थी, फायर बुलेट की टीम को मौके पर बुलाया गया था, फायर ब्रिगेड की टीम में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।