विधान सभा मनाएगी ‘पराक्रम दिवस’, CM होंगे मुख्य अतिथि, उपमुख्यमंत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 04:38 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा विधान सभा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाएगी। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल के सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर हाल ही बनाए गए पार्क में होगा। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेताजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करेंगे। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विधान सभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा भी उपस्थित रहेंगे।
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने भारत से विदेशी ताकतों को उखाड़ने के लिए न सिर्फ राजनीतिक लड़ाई लड़ी अपितु सैन्य मोर्चे पर भी काम किया। नेताजी के कूटनीतिक प्रयासों का ही परिणाम था कि तत्कालीन अनेक वैश्विक शक्तियां भारत की आजादी के लिए सहयोग करने लगी।
मात्र 8 माह की तैयारी में उन्होंने भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा न सिर्फ उत्तीर्ण की बल्कि उसमें चतुर्थ स्थान प्राप्त कर भारतीय प्रतिभा का लोहा भी मनवाया। उसके बावजूद नेताजी ने अंग्रेजी हुकूमत के अधीन नौकरी करना स्वीकार नहीं किया और वे स्वाधीनता आंदोलन में कूद गए।
ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का सम्मान करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य बन गया है। हरियाणा विधान सभा में इसी भावना के साथ गत वर्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस कड़ी में एमएलए हॉस्टल के पार्क में नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा लगाई गई है। उन्होंने कहा ये प्रतिमा वर्तमान पीढ़ियों को हमारे महान नेताओं के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals in May 2022: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

थोक महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई जो मार्च में 14.55% थी

Bada Mangal 2022: आज शुभ योग में शुरू होंगे बड़े मंगल, दुखों से मिलेगा छुटकारा

घर में लॉफिंग बुद्धा को रखने का क्या है सही तरीका, क्या है इसे रखने के फायदे, जानिए सब यहां