अमेरिका में भी विज के जनता दरबार की चर्चा: नरेंद्र जोशी

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 09:45 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):  अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मिले।जोशी ने विज को बताया की अमेरिका भी अनिल विज की कार्यप्रणाली के दीवानों की पूरी फौज हैं। विज के सोशल मीडिया पर बहुत से अप्रवासी अमेरिका में देखते हैं। विज के द्वारा कोविड में खुद जिस प्रकार अस्वस्थ होते हॉस्पिटल में दाखिल रहते अपने कई विभागों कि जिम्मेदारी बखूबी निभाई उस कि भी अमेरिकी में रह रहे भारतीयो में खूब चर्चा है।जोशी ने बताया कि विज के जनता दरबार मे लोगों के कार्यों व भीड़ को लेकर भी वहां लोग विज को पसंद करते हैं।

नरेंद्र जोशी ने कहा कि कुछ महीने पहले अनिल विज के जनता दरबार देर रात 12:00 बजे के बाद भी चलने के वीडियो अमेरिका में भारतीयों ने बहुत पसंद किए। अमेरिका के अंदर हरियाणा वासियों के द्वारा अनिल बीच की कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर चर्चा रहती है। जोशी ने अप्रवासी भारतीयों की तरफ से अनिल विज को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया।

 

हरियाणा पुलिस के व्यवहार में आम लोगों को जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिलेगा। लोगों के बीच अब हरियाणा पुलिस के जवानों की छवि शिष्टाचार के साथ जन सहयोग करने की होगी। यह बात हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अमेरिका से आए अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी से मुलाकात के दौरान की। विज ने नरेंद्र जोशी की सराहना की कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र से जाकर कुछ ही वर्षों में जे.एम.डी. ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के नाम से अमेरिका में सफल व्यवसाय स्थापित किया है। इस मुलाकात में भारत और विदेश में कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई तो गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य की नई पुलिस भर्ती में पढ़े लिखे जवान आ रहे हैं। उन में शिष्टाचार के बातचीत में काफी परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा पुलिस के जवान भी विदेशों की तर्ज पर आमजन के साथ हैल्लो तथा नमस्ते करते हुए नजर आएंगे। इससे लोगों की पुलिस के प्रति धारणा में भी परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेवारी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ आमजन का सहयोग करना है। जोशी ने भी विज के साथ अमेरिका सहित अन्य देशों की पुलिस कार्यप्रणाली एवं कानून व्यवस्था पर चर्चा की। अगर पुलिस की छवि बेहतर होगी तो लोग भी अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस के सहयोग के लिए आगे आएंगे। पुलिस के सहयोग से आम जन में भी प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। जोशी ने विज के साथ हुई मुलाकात काफी अच्छा बताया और कहा कि उनके पास राज्य में विकास एवं सुधार के लिए काफी योजनाएं है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static