हरियाणा का लाल लेह में शहीद, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 09:56 PM (IST)

महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह): महेंद्रगढ़ जिले के दोगड़ा जाट गांव के रहने वाले नायब सूबेदार विजय कुमार शर्मा लेह में शहीद हो गए। बुधवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोगों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शर्मा की शहादत को नमन किया।

जानकारी के मुताबिक 28 मार्च की सुबह जब शहीद विजय शर्मा अपने साथियों के साथ ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में ड्यूटी कर रहे थे तभी उनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। मौके पर ही शर्मा सहित 2 जवान शहीद हो गए। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। लेह से शहीद विजय कुमार शर्मा का पार्थिव शरीर लेकर आए नायब सूबेदार रणजीत सिंह ने बताया कि विजय शर्मा 603 ईएमई बटालियन में तैनात थे। 

28 मार्च को पेट्रोलिंग के दौरान गाड़ी गहरी खाई में गिरने से विजय शर्मा और एक अन्य जवान शहीद हो गए। 20 सालों से सेना में रहकर देश सेवा कर रहे विजय कुमार शर्मा के दो बच्चे हैं। बड़ी लड़की है जो एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है जबकि लड़का नौवीं क्लास में पढ़ता है। शहीद विजय कुमार शर्मा को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से शहीद विजय कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि दी। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static