विजय वेद पाल ने मनोहर लाल के मन्त्री बनकर करनाल में प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2024 - 06:31 PM (IST)

करनाल/ चंडीगढ़(धरणी): केन्द्र में श्री मनोहर लाल को कैबिनेट मन्त्री बनाने से करनाल का नाम व गौरव न केवल हिन्दुस्तान में अपितु विश्व में बढ़ा। यह विचार विजय वेद पाल ने मनोहर लाल के मन्त्री बनकर करनाल में प्रथम आगमन पर कहे। इस आगमन पर अपने साथियों सहित उनका स्वागत किया और लडडू खिलाकर मुंह मिठा कराया।

विजय वेद पाल ने कहा कि मनोहर लाल जी ने राजनीतिक सन्त व त्याग पुरुष के रूप में हरियाणा के लोगों की सेवा की और अब उन पर जिम्मेदारी बढ़ गई है और देश के लोगों की सेवा करने का दायित्व उन पर आया है और हरियाणा वासियों की उम्मीदें भी उनसे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि श्री मनोहर लाल ने एक क्षण में मुख्यमन्त्री और विधायक के पद से त्यागपत्र दे दिया और श्री नायब सिंह सैनी जी को मुख्यमन्त्री का ताज पहनाया और करनाल को पुन: सीएम सीटी का दर्जा दिलवाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा से प्रथम पूर्व मुख्यमन्त्री हैं जिन्हें केंद्र में ऊर्जा व शहरी विकास मन्त्रालय मिला।

उन्होंने मनोहर लाल जी को मंगलकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा का भी माननीय मनोहर लाल जी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी और मनोहर लाल की जोड़ी देश में कमाल करेगी और नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।  इस अवसर पर उनके साथ डॉ. जयप्रकाश शर्मा, गुरनाम सिंह जटैन, अभिनन्दन ढाण्डा, नवीन कपूर, विक्रान्त शर्मा, राजकुमार रोड पूर्व जेल सुपरिडेन्ट, फौजी कश्यप, मुन्ना शास्त्री, रणधीर सिंह गुमटो, तारा चन्द्र पूर्व सरंपच सहित सैकडों कार्यकर्ता थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static