चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामलाः अब Facebook सहारे विकास बराला

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 06:21 PM (IST)

टोहाना(सुशील सिंगला):हाईप्रोफाईल छेड़खानी मामले में गिरफ्तार हुए विकास बराला को न्याय मिले इसको लेकर उसके मित्रों की ओर से जस्टिस फार विकास के नाम से सोशल मीडिया पर पेज बनाया गया है। जिस पर लगातार रोजाना लोगों की ओर से विकास के लिए न्याय की गुहार लगाई जा रही है। इस पेज के माध्यम से विकास के मित्रों द्वारा वर्णिका कुंडू के साथ हुई घटना की रात की आपबीती को भी बताने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि विकास के ऊपर नजायज रूप से अपहरण के प्रयास व अन्य गलत धाराए जोड़ी गई हैं। 

फेसबुक पर बनाया Justice For Vikas page
सोशल मीडिया फेसबुक पर बनाए गए इस पेज पर विकास बराला के लिए न्याय की गुहार लगाई गई है। जिसमें बताया गया है कि घटना की रात विकास गाड़ी को चला रहा था यह बात वर्णिका ने भी मानी है, लेकिन विकास की गाड़ी को पहले किसी अज्ञात कार ने टक्कर मारी थी। जिसके बाद विकास के दोस्त आशीष के कहने पर ही उन्होंने गाड़ी का पीछा किया। आशीष ने जब कार से उतरकर देखा कि कार में लड़की है, जब वे वापिस जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पेज के माध्यम से बताया गया कि अपहरण का प्रयास बिल्कुल भी नहीं किया गया। विकास बराला के साथ मीडिया की अनदेखी का जिक्र भी पेज के माध्यम से किया गया है। 

पेज पर बढ़ रहे फॉलोवर एंव लाईक्स
सोशल साईटस पर बताया गया कि विकास को एकतरफा टारगेट किया गया, उसका पक्ष भी ले लिया जाता तो मामला समझ में आ जाता। लगातार इस पेज पर फॉलोवर एंव लाईक्स बढ़ते जा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी हिसार कॉलेज के विकास के मित्र उसके स्वभाव के में बारे बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास ने कभी शराब का नशा नहीं किया। ये सारा मामला राजनीति के चलते उठाया गया है। 

Related News

CM सैनी से मिलकर क्या मान गए सुभाष बराला?, सांसद ने कार्यकर्ताओं को दे दिया बड़ा संदेश

Facebook पर विदेशी महिला बनकर भारत घूमने के नाम पर ठगी, पुलिस ने पकड़े 2 आरोपी

चंडीगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी

पंचकूला में स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा से SPO ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार कर नौकरी से किया बर्खास्त

कैथल में 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत, फौजी दोस्त को छोड़ने जा रहे थे चंडीगढ़

कालका को विकास में नंबर वन बनाने का समय आया : शक्ति रानी शर्मा

चंडीगढ़ में नौकरियों में हिस्से को लेकर गंभीर हुए हरियाणा-पंजाब, शाह की अध्यक्षता में होने बैठक में होगी चर्चा

हरियाणा में गरजे PM मोदी, बोले- लाखों परिवारों को अब मिलेगा लाभ, कहा- अब सारी चिंताएं आपका ये बेटा करेगा

INLD नेता अर्जुन चौटाला का दादा रणजीत चौटाला पर तंज, रानियां में विकास करवाते तो BJP टिकट नहीं काटती

नामांकन से पहले सुरजेवाला ने की विशाल जनसभा, आदित्य सुरजेवाला बोले- मेरे दादाा- पिता के दिखाए मार्ग पर विकास के रास्ते करेंगे स्थापित