''मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ नफरत...'', विनय नरवाल के बर्थडे पर पत्नी का बड़ा बयान

punjabkesari.in Thursday, May 01, 2025 - 06:46 PM (IST)

डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के जवान लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का आज जन्मदिन था। इस मौके पर करनाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमांशी ने भी ब्लड डोनेट किया। विनय नरवाल का आज 26वां जन्मदिन है।

इस मौके पर उनकी पत्नी हिमांशी ने कहा कि मैं किसी के प्रति कोई नफरत नहीं चाहती, जो हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं, हम ऐसा नहीं चाहते। हम शांति चाहते हैं। बेशक हम न्याय चाहते हैं, जिन लोगों ने उनके साथ गलत किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। हम सब आज विनय की याद में खून दान कर रहे हैं।

इस दौरान ब्ल्ड डोनेशन कैंप के दौरान मंच पर बैठी हिमांशी कई बार भावुक हुईं और उनका परिवार भी इस दौरान ॐ शांति का जाप करता दिखा। मंच पर उनके साथ विधायक जगमोहन आनंद और करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता भी मौजूद थीं। कार्यक्रम के दौरान हिमांशी और विनय की मां कई बार भावुक होती नजर आईं। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में विनय नरवाल की हत्या कर दी थी। उस समय उनकी पत्नी भी साथ में ही थी। बीते 16 अप्रैल को विनय नरवाल और हिमांशी की शादी हुई थी और दोनों हनीमून पर पहलगाम गए थे। इस आतंकी हमले में कुल 26 लोग मारे गए थे और 17 घायल हुए थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static