करनाल में बड़ी वारदात होने से बाल-बाल बची! STF ने अवैध हथियारों के साथ दबोचे दो गुर्गे

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 12:24 PM (IST)

करनाल: हरियाणा में अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ की करनाल यूनिट को  एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने नाकाबंदी के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 3 अवैध पिस्तौल बरामद हुई हैं। पुलिस को अंदेशा है कि ये बदमाश शहर में किसी बड़ी सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

 
गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच करनाल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुँची, जहाँ उनका मेडिकल चेकअप करवाया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसटीएफ का मुख्य उद्देश्य इन बदमाशों का पुलिस रिमांड हासिल करना है।


एसटीएफ टीम के सदस्य परवीन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए बदमाशों में से एक आरोपी करनाल के रेर गांव का रहने वाला है। दूसरा आरोपी जींद जिले के राम राय गांव का निवासी है। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि इन पर पहले कितने मामले दर्ज हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static