Vinesh Phogatको लगा दोहरा झटका: एशियन गेम्स के बाद अब तीन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स से भी बाहर, जानिए क्यों
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 08:59 AM (IST)
पानीपत: पहलवान विनेश फौगाट को एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने के बाद एक और झटका लगा है। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने स्पेन ग्रां प्री, हंगरी रैंकिंग सीरीज और पोलैंड ओपन में भाग लेने का उनका अनुरोध विनेश फौगाट खारिज कर दिया। इससे जुलाई-अगस्त में अंतरराष्ट्रीय मैट पर वापसी की उनकी उम्मीद टूट गई। विनेश ने निजी खर्च पर खेलने के लिए डब्ल्यूएफआई और भारतीय खेल प्राधिकरण से एंट्री भेजने की गुहार लगाई थी।
महासंघ के अनुसार हंगरी सीरीज की एंट्री की अंतिम तारीख 15 जून थी, जबकि उनका निलंबन 26 जून को खत्म हुआ। साथ ही कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक बताया और सीमित सीटों का हवाला दिया।
WFI ने खारिज क्यों किया अनुरोध? महासंघ की दलीलें
भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश के अनुरोध को ठुकराने के पीछे निम्नलिखित कारण बताए हैं। महासंघ के अनुसार, हंगरी रैंकिंग सीरीज के लिए एंट्री भेजने की अंतिम तारीख 15 जून थी, जबकि विनेश फौगाट पर लगा निलंबन 26 जून को समाप्त हुआ। तकनीकी रूप से निलंबन अवधि के दौरान एंट्री भेजना संभव नहीं था।महासंघ ने बताया कि विनेश को जारी किए गए 'कारण बताओ नोटिस' (Show Cause Notice) पर जो जवाब उनकी तरफ से दिया गया था, वह संतोषजनक नहीं था। WFI ने यह भी तर्क दिया कि इन टूर्नामेंट्स में भारत के लिए सीटें बेहद सीमित हैं, जिसके कारण सभी खिलाड़ियों को मौका देना संभव नहीं है।