विनेश फोगाट ने परिवार संग गांव में किया मतदान, कहा- अब फैसला जनता के हाथ में ... सत्ता किसे सौंपती है

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 01:47 PM (IST)

जींद: ओलंपियन विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। विनेश फोगाट ने चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा में पड़ने वाले अपने गांव बलाली में परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद विनेश फोगाट ने मीडिया से बात की और लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील भी की।

PunjabKesari
विनेश फोगाट ने कहा कि आज हरियाणा के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है और मैं सभी से अपील करती हूं कि वे जाकर अपना वोट डालें। कहा कि 10 साल पहले जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे, तो राज्य में खेलों का स्तर बहुत ऊंचा था। आज एक ऐतिहासिक दिन है और अब फैसला जनता के हाथ में है कि वह किसे सत्ता सौंपती है। महिला अधिकारों पर जोर देते हुए विनेश ने कहा उस पार्टी को वोट दें जो महिला अधिकारों के लिए लड़ती है। मुझे यकीन है कि आप जानते हैं कि मैं किस पार्टी की बात कर रही हूं। हमें अपना भविष्य समझदारी से तय करना होगा।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे एकल चरण में सभी 90 सीटों पर मतदान चल रहा है। सभी सीटों पर लोगा शांति पूर्व तरीके से मतदान कर रहे हैं।  हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि पंजीकृत 2.04 करोड़ मतदाताओं में से 1.07 करोड़ पुरुष, 95.78 लाख महिलायें और 467 उभयलिंगी मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष की आयु के 5.25 लाख युवा मतदाता और 1.49 लाख दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के 2.31 लाख और 100 वर्ष से अधिक आयु के 8,821 मतदाता हैं। नौकरी करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 1.09 लाख है। राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं जिनके भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static