राहुल गांधी को हरियाणा में आने से कोई नहीं रोक सकता: विवेक बंसल

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 05:13 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कल हरियाणा में शुरू होने वाली ट्रैक्टर रैली की रूपरेखा करनाल के मानव सेवा संघ हाल में की गई। इसके बाद की मीडिया को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल व पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने बताया कि की पार्टी के नेता राहुल गांधी सात अक्तूबर को करनाल जिले में आएंगे। उन्होंने बताया कि नीलोखेड़ी में राहुल गांधी का पहला प्रोग्राम है। किसान बचाओ अभियान के तहत वह हरियाणा में आ रहे हैं।

वहीं विवेक बंसल ने भाजपा सरकार को फेल सरकार बताया और कहा कि हरियाणा में राहुल को कोई नहीं रोक सकता। बंसल ने हाथरस मामले पर कहा कि यूपी सरकार ने राहुल को रोकना चाहा परन्तु वह पीड़ित परिवार को मिलने गए और पीड़ित परिवार के आंसू पोंछे। विवेक बंसल हरियाणा के पार्टी प्रभारी बनने के बाद पहली बार करनाल पहुंचे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static