LIVE Haryana Election 2024: 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, केंद्रीय मंत्री खट्‌टर ने सबसे पहले डाला वोट

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 07:20 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक चलेगी। परिणाम 8 अक्टूबर को आएगा। प्रदेश में कुल वोटर 2.03 करोड़ हैं। इनमें 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिसमें 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार हैं। 




PunjabKesari

मनोहर लाल खट्‌टर ने डाला वोट

हरियाणा में सुबह 7 बजे सभी सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वोट डाला। उन्होंने करनाल के प्रेम नगर स्थित 182 बूथ नंबर पर वोट डाला।

बताया जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के अलावा जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल और आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में है। भाजपा और AAP को छोड़कर अन्य सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने CPI-M के साथ एक सीट पर गठबंधन किया है। वहीं जजपा, सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (ASP) और इनेलो, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

प्रदेश में कुल 20,632 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव के दौरान 3740 पोलिंग बूथों को क्रिटिकल कैटेगरी में रखा गया है। इन बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स और एक्स्ट्रा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। यह पहली बार है कि सभी पोलिंग बूथों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी जिला मुख्यालयों के साथ ही ECI के चंडीगढ़ मुख्यालय से की जाएगी। वायरलेस की भी व्यवस्था पोलिंग बूथों पर की गई है, इससे सूचनाओं का बेहतर तालमेल बनाया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static