हरियाणा के इन 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 05:28 PM (IST)

चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में शाम 6 बजे तक भारी बरिश हो सकती है। इन जिलों में बारिश के साथ 5 से 10 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। माना जा रहा है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के लिए अलर्ट वाले जिलों में उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। इसके साध ही दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static