हरियाणा में मौसम का अलर्ट जारी; 40 KM स्पीड से चलेंगी हवाएं, तापमान में आएगी भारी गिरावट

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 11:00 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में अब मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में शनिवार को प्रदेश में बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने बारिश ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि प्रदेश के कई शहरों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है।

बता दें कि बदले मौसम की वजह से राज्य के अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश दर्ज की गई।

PunjabKesari

जिलों में कितनी बारिश दर्ज

  • महेंद्रगढ़- तीन एमएम
  • फरीदाबाद- पांच एमएम
  • गुरुग्राम- 1.5
  • झज्जर- एक एममए
  • रोहतक (कलानौर)- 17 एमएम
  • बहादुरगढ़- 2.6 एमएम

बता दें कि रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर 40-50 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान मेवात का 38.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

अनाज मंडी में भीग गया गेहूं

PunjabKesari

शनिवार को हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई थी। जिस वजह से गेहूं और सरसों की फसल को लेकर किसान चिंता में थे। वहीं शनिवार शनिवार दोपहर बाद तेज बारिश के चलते अनाज मंडी में खुले में रखी गेहूं व सरसों की हजारों क्विंटल फसल बारिश में भीग गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static