मौसम अपडेट: 10 दिसम्बर तक मौसम के खुश्क रहने के आसार, बढ़ सकती है धुंध

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 06:26 PM (IST)

पानीपत (आशु): जहां एक ओर प्रदेश सहित जिले के मौसम में ठंड शुरू होते ही मिजाज कड़क होता नजर आने लगा है। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम लगातार परिवर्तित हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश सहित जिले में 10 दिसम्बर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट तथा मौसम खुश्क रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।



वातावरण में नमी की अधिकता व रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना के कारण अब अलसुबह पडऩे वाली धुंध भी बढऩे के आसार दिखाई देने लगे हैं। शनिवार को मौसम साफ रहा, हालांकि सुबह के समय हालांकि ओस व ठंड का प्रभाव रहा। दिन में भी करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने फिजा में ठंडक घोल दी। हालांकि रविवार से मंगलवार तक आकाश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना से इंकार किया जा रहा है।



वातावरण में 39 प्रतिशत बनी नमी की मात्रा
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा और वातावरण में नमी की मात्रा 39 प्रतिशत तक बनी हुई थी। रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।



न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री तक हो सकती है बढ़ोत्तरी 
मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले 10 दिन मौसम साफ  रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4.5 डिग्री तक बढोतरी हो सकती है। हालांकि 11 दिसम्बर से बादल छाने व बारिश होने की भी आशंका जताई जा रही है।  

क्या कहती है एडवाइजरी
मौसम खुश्क रहने की संभावना को देखते हुए कृ षि विभाग ने गेहूं की बिजाई उन्नत किस्मों के साथ जल्दी पूरी करने की सलाह दी गई है। बिजाई से पहले बीज जनित बीमारियों से बचाव के लिए बिजाई से पहले 2 ग्राम वीटावैक्स या बाविस्टिन या थाइरम प्रति किलोग्राम बीज की दर से सूखा उपचार अवश्य करना चाहिए।



- अगेती गेहूं की फ सल जो 21 दिन की हो गई हो, यदि पानी उपलब्ध हो तो सिंचाई अवश्य करें।
- अगेती सरसों की फ सल में निराई गुडार्गी कर खरपतवार निकालें व नमी संचित करें।
- खेत को अच्छी प्रकार से तैयार कर सीजनल सब्जियों की बिजाई व रोपाई अब तक पूरी न की है, तो जल्दी पूरी करें।
- मौसम खुश्क रहने की संभावना देखते हुए लगी हुई सब्जियों व फ लदार पौधों तथा हरे चारे वाली फ सलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें।
- किसान कपास, धान व अन्य फ सल बेचने के लिए मंडी में मास्क अवश्य पहनकर रखेे तथा सामाजिक दूरी अवश्य बनाकर रखे, ताकि कोरोना से बचाव हो सके।

पिछले एक सप्ताह का संभावित तापमान

तिथि               तापमान

29 नवम्बर           24.10
30 नवम्बर           24.9
1 दिसम्बर           25.10
2 दिसम्बर           26.10
3 दिसम्बर           25.10
4 दिसम्बर           25.13
5 दिसम्बर           25.14

मौसम विभाग के विशेषज्ञ डी.एस बुंदेला ने कहा कि 10 दिसम्बर तक मौसम आमतौर पर खुश्क व साफ  रहने की संभावना है। प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट तथा मौसम खुश्क रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static