Haryana Weather UPDATE: हरियाणा में आने 3 दिन रहेंगे भारी, कई जिलों में होगी तेज बारिश, RED ALERT जारी

punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 08:37 AM (IST)

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। हिसार, जींद, झज्जर, रेवाड़ी और फरीदाबाद में अच्छी बारिश देखने को मिली है। चरखी दादरी और फरीदाबाद में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। 

रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए हिसार, रोहतक और जींद जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है, वे क्षेत्र इस प्रकार हैं:

हिसार: हांसी, नारनौंद

जींद: जींद शहर, जुलाना, सफीदों

रोहतक: महम

सोनीपत: गोहाना क्षेत्र

भिवानी: बवानीखेड़ा

आज बारिश की चेतावनी वाले जिले

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज (सोमवार) 6 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है, जिसमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर के अलावा शेष 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण यह बारिश हो रही है। यह स्थिति 10 जुलाई तक बनी रह सकती है, जिससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

हरियाणा में अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान

8 जुलाई (सोमवार)

तेज बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर

मध्यम बारिश: कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात

हल्की बारिश: हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी

9 जुलाई (मंगलवार)

तेज बारिश: यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद

मध्यम बारिश: अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी

हल्की बारिश: सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद

10 जुलाई (बुधवार)

तेज बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात

मध्यम बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल, कुरुक्षेत्र

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static