Weather Update: हरियाणा में 21 और 22 को जमकर बरसेंगे मेघ, भारी बारिश की चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2024 - 11:41 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मानसूनी हवाएं एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। हवाओं के सक्रिय होने से वीरवार को 10 जिलों में बारिश देखने को मिली, जबकि उत्तर और दक्षिण हरियाणा में आज भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हरियाणा में 5 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा और 21 और 22 को पूरे हरियाणा में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं मानसून के बीच लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। 

हरियाणा में मानसून का कोटा अभी पूरा नहीं हुआ है। जुलाई तक राज्य में 138 MM बारिश होती है, लेकिन अभी तक 90.3 MM ही हुई है, जो कि 35 फीसदी कम आंका गया है। हरियाणा के 17 जिलों में कम बारिश हुई है। इनमें से 11 जिलों में सामान्य से कम और 6 जिलों में सबसे कम बारिश हुई है। 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

हरियाणा में 5 दिन तक बारिश का येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन में उत्तर हरियाणा के हर जिले में बारिश हो सकती है। वहीं 21 और 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static