Haryana Weather: बादलों ने लिया यू-टर्न... हरियाणा में फिर करवट लेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 08:46 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम में उतार-चढ़ाव में बदल रहा है। जहां दिन में गर्मी महसूस हो रही है, वहीं रात के तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद कई जिलों में पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट के बावजूद 4 शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई। हालांकि ठंडी हवा चलने से गर्मी बढ़ नहीं पा रही है। सूबे में 16 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम को बदल सकता है। इससे राज्य में 17 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

अधिकतम तापमान 25°C पार

अधिकतम तापमान की बात करें तो राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, फिर भी दिन के समय कई स्थानों पर हल्की गर्मी महसूस की गई। 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान भिवानी 26.4°C, फरीदाबाद 25.9°C, नूंह 25.7°C और सोनीपत में 25.3°C दर्ज किया गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static