हरियाणा में फिर करवट लेगा मौसम, जानिए बारिश को लेकर ताजा अपडेट

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 12:37 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। तीन की बारिश से दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से फिर मौसम खुष्क रहेगा। ऐसे में एक बार फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

बताया जा रहा है कि 26 जून की रात से फिर मौसम बदलेगा और बारिश के हालात बनेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना है। पिछले 24 घंटो की बात करें तो हरियाणा के कई जिलो में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। इस दौरान सिरसा में सबसे ज्यादा बारिश हुई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static