हरियाणावासी सावधान! आज रात से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ चलेंगी तूफानी हवाएं...जानें मौसम का पूर्वानुमान

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 07:37 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं जिससे हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने आज दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी हरियाणा के करीब 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आंधी और बिजली चमकने की दी चेतावनी

आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में धूलभरी आंधी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। आज रात से 20 जून तक हरियाणा के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 व 23 जून के दौरान भी राज्य में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावना जताई गई है। 

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

कल पश्चिमी और मध्य हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी समेत कई जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 20 जून को उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में यलो अलर्ट का असर रहेगा। 21 जून को उत्तरी हरियाणा के सीमित हिस्सों में बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static