बड़ी खबर: हरियाणा के 9 जिलों में लगा वीकएंड लॉकडाउन, सरकार ने जारी किए आदेश, पढ़ें

punjabkesari.in Friday, Apr 30, 2021 - 05:06 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 9 जिलों में वीकएंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। जानकारी अनुसार पंचकूला, गुड़गांव फरीदाबाद,  हिसार , सोनीपत , रोहतक , करनाल सिरसा और फतेहाबाद में आज रात शुक्रवार 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इन जिलों में केवल जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

PunjabKesari

गौर रहे कि हरियाणा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते कल ही हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभिन्न प्रकार संस्थानों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेशानुसार, हरियाणा में सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, लाएब्रेरी ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट आदि सब 31 मई तक बंद रखे जाएंगे। 



lockdown in haryana


बता दें कि कल की बात करें तो हरियाणा में 13947 नए मामले दर्ज हुए, वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की गईं।  कोरोना संक्रमण के सामने 97 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब सक्रिय मामलों की संख्या 93175 पहुंच गई है।

lockdown in haryana
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static