Weather Update: हरियाणा में आज इन 5 जिलों में बारिश, जानें कितने दिन खराब रहेगा मौसम

punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 08:01 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम बहुत ही सुहावना हो गया है। सूबे में आज से 3 दिन मौसम खराब रहेगा। आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं। 

इन जिलों में हुई बारिश 

बीते दिन शनिवार को अंबाला, सोनीपत, कैथल, चरखी दादरी, हिसार, जींद, सिरसा, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। हिसार में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। चरखी दादारी में कई मार्गों पर पेड़  टूटने के कारण जहां यातायात व्यवस्था बाधित हुआ, वहीं बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। जिसके कारण लोगों को राहत के साथ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

वहीं मौसम विभाग अनुमान लगा रहा है कि इस बार प्रदेश में 114% बारिश हो सकती है। बारिश 438 मिलीमीटर से 5 से 10% ज्यादा हो सकती है। पिछले 24 सालों में 4 बार ऐसी स्थिति आई है, जब मानसून 100 से 124 दिनों की अवधि तक हरियाणा में रहा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static