क्या होता है निकाय चुनाव? नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका में क्या अंतर है...

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 03:49 PM (IST)

डेस्क टीम: हरियाणा में निकाय चुनाव की वोटिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण की वोटिंग 2 मार्च को, जिस दिन 8 नगर निगम, 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं का चुनाव होना है। पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को मतदान होगा। 

सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि ये निकाय चुनाव होता क्या है? नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में क्या अंतर होता है। इनका चुनाव किस प्रकार होता है।

निकाय चुनाव में शहर की पहचान आबादी के अनुसार तय होती है। जैसे जिन क्षेत्रों की जनसंख्या कम से कम 5 हजार हो उसे शहर में गिना जाएगा। लेकिन कंडीशन ये भी है कि इनमें 75 प्रतिशत लोग खेती से अलग व्यवसाय हो। आबादी के अनुसार ही शहरों में नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में बंटवारा किया जाता है।

जानिए तीनों में क्या अंतर है

मान लो जहां छोटा कस्बा है वो नगर परिषद, अगर थोड़ा बड़ा विकसित शहर के रूप में हो तो नगर पालिका और अगर ज्यादा बड़ा या महानगर हो तो वो नगर निगम कहलाएगा। निकाय चुनावों में चुनाव की प्रक्रिया शहरी वार्ड़ के जरिए होती है। शहरों को छोटे-छोटे वार्ड़ों में बांटा जाता है। इन वार्ड़ों से पार्षदों को चुनते हैं और ये पार्षद फिर मेयर को चुनते हैं। लेकिन हरियाणा में लोग प्रत्यक्ष रूप से मेयर का चुनाव करते हैं। नगर पालिका और नगर परिषद में भी लोग चेयरपर्सन को चुनते हैं। यह चुनाव बैलेट पेपर या ईवीएम के जरिए होते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static