INLD ने क्यों नहीं की वोटिंग...कहां बिगड़ा तालमेल, निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने किया बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 08:54 PM (IST)
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : राज्यसभा चुनाव पर निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने सबसे बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि निर्दलीयों और इनेलो ने मिलकर सतीश नांदल को मैदान में उतारा था। वह निर्दलीय उम्मीदवार थे। उनके नामांकल भरवाने के दिन 5 लोग थे इनमें 3 निर्दलीय और 2 इनेलो विधायक थे। इनेलो ने चुनाव से बैक किया।
पहले दिन से उन्होंने शुरुआत की थी यह लोग खुद आए थे, बाद में क्यूं पलट गए, नहीं कहा जा सकता। कैंडिडेट खड़ा करने में इन लोगों ने मदद की थी। मतदान के दिन 4 बजे तक उन्होंने उनका वेट किया। अगर यह वोट मिल जाते तो हम जीत जाते। उन्होंने नोटा वाला काम किया है।
विधायक देवेंद्र ने कहा कि कांग्रेस के कैंसिल वोटों पर कांग्रेस के लोग सड़क पर बैठे एक-दूसरे को चोर बता रहे हैं। कांग्रेस हाशिये पर चली गई है। क्रॉस वोटिंग वाले 5 विधायक कौन हैं यह तो वह क्या बोले यह कांग्रेस का मामला है। उन पांच साथियों के पास हम वोट मांगने गए थे। उन्होंने हमें वोट दी है। उन विधायकों ने निर्दलीयों को वोट दिया है बीजेपी को वोट नहीं दिया।
विधायक देवेंद्र ने आगे कहा कि कांग्रेस के जो 4 वोट रद्द हुए हैं, तीन वोट पर अलग तरह का पेन का निशान है। यह जानबूझकर किया गया है ये टेक्निकल गलती नहीं है। जिस पेन से वोट डाली गई उस पेन का वो निशाना था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)