Republic day 2024: गणतंत्र दिवस पर हरियाणा में कौन-कौन कहां फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज, यहां देखें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2024 - 07:32 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरु कर दी है। इस बीच सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर विधायकों, मंत्रियों व अधिकारियों की सूची जारी की है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय गणतंत्र दिवस पर पानीपत में तिरंगा फहराएंगे। जबकि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर तिरंगा फहराएंगे। वहीं, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सिरसा, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज यमुनानगर के जगाधरी में तिरंगा फहराएंगे।
जानिए कहां-कहां कौन फहराएंगे तिरंगा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर अंबाला सिटी, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा नारायणगढ़, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार अंबाला कैंट, कृषि मंत्री जेपी दलाल रोहतक, सांसद धर्मवीर सिंह भिवानी, निकाय मंत्री कमल गुप्ता गुरुग्राम, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली फतेहाबाद, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल हिसार, सांसद बृजेंद्र शर्मा हांसी, सांसद अरविंद शर्मा बेरी, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला जींद, सांसद रमेश कौशिक सफीदों, सांसद नायब सैनी सोनीपत, राज्य मंत्री संदीप सिंह पलवल में तिरंगा फहराएंगे।