सिपाही से परेशान पत्नी ने लगाया मौत को गले, केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 09:23 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): बीएसएफ कैंप में सिपाही से परेशान होकर पत्नी ने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से पांच पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया है। भोड़सी थाना पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान असम के नौगांव निवासी डिपी बोरा के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

मृतका के पति देवाशीष बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि दंपती की शादी करीब सात साल पहले हुई थी और दोनों बीएसएफ कैंप के क्वार्टर में रहते थे। सुसाइड नोट में पत्नी ने पति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। वहीं पति देवाशीष से पुलिस पूछताछ में पता चला कि घटना के दिन वह ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान पत्नी ने कमरे में फंदा लगा लिया। जब वह ड्यूटी से वापस लौटा तो घटना की जानकारी मिली। उसने बताया कि उससे पहले उसका कोई लड़ाई-झगड़ा भी नहीं हुआ था। पुलिस इस मामले में कई एंगल से मामले की जांच करने में जुटी है। पति से भी गहना से पूछताछ की जा रही है। पति के व्यवहार को लेकर पुलिस बीएसएफ के उच्च अधिकारियों से भी बात कर सकती है। भोंडसी थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में गहना से जांच की जा रही है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static