बेजुबान के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक कुकृत्य, केस दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 08:50 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): अमर कॉलोनी में एक बेजुबान जानवर के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य करने की घिनौनी वारदात सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिस पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शिवाजी नगर थाना पुलिस को वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सौंपकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
उन्होंने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बजरंग दल के केशव प्रखंड संयोजक विक्की ने बताया कि यह घटना अमर कॉलोनी की गली नंबर-1 की है। जहां 30 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गली में खड़ी एक गाय के साथ इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया गया। आधी रात के समय एक युवक ने अपने घर की छत से मोबाइल में इस पूरी घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर लिया और बजरंग दल के सदस्यों को सौंप दिया। जिसके बाद बजरंग दल की टीम सक्रिय हुई और मामला पुलिस तक पहुंचाया गया। शिवाजी नगर के थानाध्यक्ष को सौंपे गए पत्र में बजरंग दल के संयोजक ने पुलिस से आग्रह किया है कि उपलब्ध कराए गए वीडियो और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए। इन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करके कार्रवाई जाए।