खैर के पेड़ों की अवैध कटाई पर वन्य जीव निरीक्षक निलंबित, यमुनानगर के कलेसर क्षेत्र में काटे 3253 पेड़

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 12:11 PM (IST)

प्रताप नगर : कलेसर वन्यजीव अभयारण्य और नैशनल पार्क में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक लीलू राम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पंचकूला अटैच किया गया है। 13,209 एकड़ जंगल में अवैध कटान की जांच की गई जिसमें खैर के 3253 पेड़ों के कटान का पता चला जो कि कई वर्ष पुराने बताए जा रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग के पास एक साल से चार्ज आया था जिसमें विभाग द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई और मुकद्दमे दर्ज करवा रखे हैं, इसके साथ ही दर्जनों वाहन भी जब्त किए हुए हैं।

जंगल में 9 अलग-अलग हिस्सों को बांटकर निरीक्षण किया गया। गत 19 मार्च को गठित कमेटी की जांच में सामने आया कि 3200 से अधिक पेड़ काटे गए। समिति द्वारा सौंपे गए आंकड़ों के अनुसार पूरे क्षेत्र में खैर के पेड़ों के कुल 3253 ठूंठ पाए गए। फील्ड चैकिंग के दौरान कांसली और चिकन बीट में पेड़ों के ठूंठों को जमीन खोदकर निकालने के मामले भी पाए गए। हालांकि उनकी जड़ों की जांच करने पर वे पुरानी और सूखी पाई गईं।

वहीं निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानीय लोगों को पता चला कि जांच चल रही है तो वे जांच अधिकारियों से चुपके से मिले और अपना नाम न उजागर करने को कहा तथा उन्होंने पेड़ काटने में शामिल व्यक्तियों के नाम और फोटो दिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static