क्या 2024 में देवेंद्र बबली टोहाना से होंगे भाजपा उम्मीदवार ? 2014 व 2019 के विधानसभा चुनावों में टोहाना से लड़ चुके चुनाव

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 08:37 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  भाजपा के प्रत्याशी रहे सुभाष बराला को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा में भेज दिया। 2019 में बराला जैसे मजबूत मंत्री को जेजेपी प्रत्याशी देवेंद्र बबली के हाथों से शिकस्त मिली थी यानि देवेंद्र बबली की क्षेत्र में एक मजबूत पकड़ है। इसके साथ-साथ लगभग 2 साल पहले अपने विभाग विकास एवं पंचायत में उनके द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही उनकी ईमानदारी को दर्शाने के लिए काफी है। अपने संबंधित विभाग में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोर्चाबंदी तथा पंचायत विभाग में सरपंचों कथित घोटाले पर रोक हेतु बनाए गए नियम व देवेंद्र बबली के मुखर-बेबाक तथा स्पष्टवादी अंदाज़ ने प्रदेश की जनता को काफी प्रभावित किया है। कई बार जेजेपी से उनकी नाराजगी की खबरें भी लोगों में चर्चा का विषय बनी। ऐसे में राजनीतिक पंडितों और विशेषज्ञों ने उनका अगला फैसला भाजपा का दामन थामना भी बताया। टोहाना के साथ लगते नारनौंद विधानसभा से जेजेपी विधायक दादा रामकुमार गौतम ने भी बातचीत के दौरान कुछ दिन पहले ही एक साफ़ संदेश बबली को दिया था कि अगर वह जेजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े तो जमानत भी नहीं बचा पाएंगे।


डिस्टर्ब सिस्टम को ठीक कर हमने लोगों के उठ चुके  विश्वास को फिर से कायम किया है : बबली

इस विषय पर देवेंद्र बबली का क्या मानना है इसे लेकर पंजाब केसरी ने उनसे बातचीत करनी चाही। उन्होंने हालांकि जवाब गोलमोल तरीके से दिया। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा की नजर प्रत्याशी के रूप में टोहाना से आप पर है तो उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का अपना फैसला है। हम आज गठबंधन की सरकार का हिस्सा है। मेरे पहले निर्दलीय चुनाव में जनता ने आशीर्वाद तो दिया लेकिन मैं चुनाव नहीं जीत पाया चाहता था। जनता ने पूरी अग्नि परीक्षा ली। दूसरी बार जनता में एक जनप्रतिनिधि के रूप में मौका दिया। सेवा के नजरिए से राजनीति में आया और लगातार उस पर काम किया। आज बड़े बदलाव मेरे विभाग में देख सकते हैं। पूरी सरकार ने जिस प्रकार से कार्य किया, जिस सिस्टम को अपनाया, उससे जनता की भावना मेरी सरकार के प्रति जुड़ी है। चाहे मेरे विभाग की तरफ देख ले या मेरे विधानसभा क्षेत्र की तरफ, लगातार बदलाव हुए हैं। चुनाव लड़वाना जनता का काम है और लड़ना मेरा। चाहे चुनाव से पहले समाजसेवी के रूप में मैंने कार्य किया, विधायक बनकर टोहाना के लिए या मंत्री बनाकर प्रदेश के लिए, लगातार पूरी ईमानदारी- कर्तव्य निष्ठता और समर्पित भाव से मैंने कार्य किए हैं और आगे जनता जो भी चाहेगी उनका आशीर्वाद मिले तो अपने अधूरे कार्य पूरे करने का काम करूंगा। बबली ने कहा कि हमारी लड़ाई सत्ता परिवर्तन की नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की रही है। डिस्टर्ब हुए सिस्टम को ठीक कर सिस्टम के प्रति लोगों के विश्वास को जो उठ चुका था उसे फिर से कायम करने का काम किया है। आज विकास गुणवत्ता के साथ समयबद्ध हो रहा है। व्यवस्था परिवर्तन की समझ आज आम आदमी को आ चुकी है। जिसे हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंदी भी ऑफ कैमरा स्वीकार करते हैं।


विपक्ष के कहने से उनकी 10 सीटें नहीं आएंगी : बबली

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सभी दल 10 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं, यह हमारे लोकतंत्र की सुंदरता है। लेकिन फैसला जनता जनार्दन का रहेगा। जिसने इमानदारी से काम किया। 2047 तक जो पार्टी देश को विकसित भारत बनाने का सपना लेकर आगे बढ़ रही है, हमें उनके साथ देना है या फिर लंबे समय तक सत्ता में रहे देश प्रदेश के सिस्टम को बिगाड़ देने वाली पार्टी का। जनता जवाब मांगेगी, जवाब देगी और तय करेगी कि किसका राज दोबारा देखना है। विपक्ष के कहने से 10 सीटें नहीं आएंगी। आज मोदी नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ा है। हम गठबंधन में हैं और देखने से साफ लगता है कि देश तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। इसी से देश मजबूत होगा। मोदी को प्रधानमंत्री फिर से देखना हर भारतीय का सपना है।


गलत काम करने वाले को हम नही बख्शते और सख्त कार्रवाई हम आगे भी करते रहेंगे :बबली

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लंबे समय तक देश पर शासन रहा। उस समय के घोटाले सभी को पता है। खुद कांग्रेसी नेताओं का स्टेटमेंट था कि 100 रुपये चलता है तो 15 पैसे धरातल तक पहुंचते हैं। आज वह लोग (विपक्ष) आत्मा पर हाथ रखकर अगर ईमानदारी से प्रभु को याद करेंगे तो बता देंगे एक बड़ा बदलाव हरियाणा सरकार ने किया है। लगातार आम आदमी को आज लाभ मिल रहा है। विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमने लोगों की शिकायतें खत्म की है। आज विभागों में बार-बार जनता को चक्कर नहीं लगाने पड़ते और जो भी शिकायतें हम तक पहुंचती हैं, हम आरोपी को बिल्कुल भी नहीं बख्शते और सख्त कार्रवाई हम आगे भी करते रहेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static