1990 बैच के इस IRS अफसर ने संभाली हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी

punjabkesari.in Friday, Jun 27, 2025 - 06:20 PM (IST)

चंडीगढ़ ( चन्द्र शेखर धरणी):  1990 बैच के आईआरएस अफसर  देवेंद्र कल्याण ने हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने समयबद्ध तरीके से निष्पक्ष चुनाव,पारदर्शी व्यवस्था आदि को प्राथमिकता देने की बात कही है।  
 
यहां पर उल्लेखनीय है कि 190 बैच के आईआरएस (भारतीय राजस्व सेवा) अधिकारी देंवेंद्र कल्याण बीती चार मई को सेवानिवृत्त हो गए हैं। वे रिटायर होने से ठीक पहले हरियाणा सरकार में सेवाएं दे रहे थे लेकिन रिटायर होने से पहले मूल विभाग में चले गए थे। जहां से सेवानिवृत्त होने के बाद में उन्हें भाजपा की राज्य  सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है।
 

जिसके काफी समय पहले से कयास लगाए जा रहे थे। वे लगभग दो साल तक हरियाणा के आबकारी व कराधान विभाग में बतौर प्रमुख सचिव सेवाएं दी थी। बीती मई में वे बतौर मुख्य आयकर आयुक्त के पद से रिटायर हुए हैं।  कल्याण ने आयकर विभाग में रहते हुए देश के विभिन्न राज्यों में आयकर विभाग में सेवाएं देने का काम किया। बाद में उन्हें डेपुटेशन पर हरियाणा भेजा गया था। 

देवेंद्र कल्याण को राज्य का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। देवेंद्र कल्याण ने शुक्रवार की सुबह पंचकूला स्थित चुनाव आयुक्त हरियाणा आफिस में ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने समयबद्ध तरीके से पंचायतों औऱ निकायों के चुनाव कराने को प्राथमिकता की बात कही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static