क्या कृष्ण पाल गुर्जर की टू इन वन स्टाइल में होगी ताजपोशी?

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 07:06 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में भाजपा के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है। जुलाई के प्रथम सप्ताह के शुरुआत में ही प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी संभावित है। नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं, लेकिन इस बीच अब फरीदाबाद से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के नाम पर चर्चा काफी जोर पकड़ रही है। चर्चा है पंजाब के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला के जैसे केंद्र में मंत्री पद व प्रधान के रूप में हुई ताजपोशी की तर्ज पर कृष्ण पाल गुर्जर की टू इन वन स्टाइल में ताजपोशी होती है या मंत्री मंडल से इस्तीफा लिया जाएगा, यह भविष्य के गर्भ में है। 

कुछ दिन पहले दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। उन्‍होंने नए प्रदेश भाजपा के बारे में नेताओं के फीडबैक दिया था। इस दौरान सीएम और गुर्जर के बीच आधे घंटे से अधिक तक मुलाकात हुई थी। सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष पद को लेकर उनका नाम काफी आगे चल रहा है। 

कृष्णपाल गुर्जर काफी अनुभवी नेता हैं। गुर्जर पूर्व में भाजपा के अध्यक्ष और भाजपा विधायक दल के नेता भी रह चुके हैं। उनके पास काफी अनुभव है। अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो दक्षिण हरियाणा में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत होगी। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी काफी करीब से जानते हैं। 

इनके नाम भी चर्चा में
गुर्जर के अलावा प्रधान पद के लिए चर्चित नामों में कैप्टन अभिमन्यु, ओपी धनखड़, सांसद संजय भाटिया, केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया, सांसद नायब सिंह सैनी जैसे नामों पर भी चर्चा हो चुकी है। सांसद नायब सिंह सैनी व सांसद संजय भाटिया दोनों मुख्यमंत्री के अत्यंत विश्वसनीय साथियों में से हैं। करनाल के सांसद संजय भाटिया की गिनती मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सबसे विश्वनसनीय साथियों में होती है। वह संगठन में महामंत्री भी हैं। मुख्यमंत्री की रथयात्रा का पूरा शेड्यूल संजय भाटिया ने तैयार कर उसे क्रियान्वित किया था। टिकटों के बंटवारे में उनकी राय को खासी अहमियत मिली थी। 

PunjabKesari, haryana

चुनावों में पराजित किसी भी नेता को अध्यक्ष न बनाने पर चर्चाएं
वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा के पद पर क्या सुभाष बराला बने रहेंगे या जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद जाट या गैर जाट में से किसके खाते में जाएगा। यह चर्चाएं भाजपा के अधिकांश नेतायों में ज्यादातर देखी जा सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा में इस मसले में मंथन के दौर लगातार जारी हैं। भाजपा के अंदर सांसदों में से किसी को न बनाने के साथ साथ हाल ही के चुनावों में पराजित किसी भी नेता को न बनाने पर चर्चाएं हो चुकी हैं। 

गुर्जर को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर लगभग सभी जगह सहमति
हरियाणा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति भाजपा आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री मनोहरलाल की मर्जी से होगी, इसमें कोई संशय नहीं है। भाजपा आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी उसी व्यक्ति को देगी जो मुख्यमंत्री के कंधे के साथ कंधा मिला कर चल सकें व तालमेल रख पार्टी को मजबूती दे सकें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पार्ट 2 में कैबिनेट में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत चार जाट मंत्री बनाए गए हैं। सूत्रों का कहना है केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर लगभग सभी जगह सहमति बन चुकी है। पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री मनोहरलाल जब दिल्ली गए थे तो गुर्जर से उनकी मुलाकात भी हुई। 

PunjabKesari, haryana

भाजपा का एक खेमा महिला प्रदेशाध्यक्ष भी बनाने में कर चुका है चर्चा
इसके साथ भाजपा का एक खेमा महिला प्रदेशाध्यक्ष भी बनाने में चर्चा कर चुका है। सांसद सुनीता दुग्गल का नाम भी इस मामले में चर्चा में आया। भाजपा का मानना है कि विधानसभा चुनाव में जाटों ने पार्टी को इस बार वोट नहीं दिए, इसलिए उनकी नाराजगी दूर करने के लिए नई कैबिनेट में जाटों को अधिक अहमियत दी गई है। इसके बावजूद पार्टी अध्यक्ष पद पर किसी गैर नेता को तवज्जो दी जाए

भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी सांसद नायब सिंह सैनी या पूर्व मंत्री राव नरबीर का नाम भी उछलता रहा है। नरबीर 2014-19 मनोहर सरकार पार्ट 1 में पावर फुल कैबिनेट मंत्र रहें है। दक्षिण हरियाणा खासकर अहीरवाल बैल्ट में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की इच्छा पूर्त्ति के चलते नरबीर को 2019 में भजपा ने टिकट नहीं दी। राव नरबीर दक्षिण हरियाणा के कद्दावर नेतायों में से एक हैं। नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री के अत्यंत करीबी नेताओं में शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static