हरियाणा में समय से पहले ही ठंड ने दी दस्तक, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Thursday, Oct 19, 2023 - 06:17 PM (IST)

चंडीगढ़ : पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और बारिश का असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। यहां तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि एक हफ्ते मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा लेकिन रात का तापमान स्थिर रहेगा। आमतौर पर 25 अक्टूबर के बाद ही तापमान में गिरावट देखी जाती थी, लेकिन इस बार सर्दी ने पहले ही दस्तक दे दी है।

प्रदेश के कुछ शहरों में बुधवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा कमी पंचकूला में दर्ज की गई। यहां 14.7 डिग्री तापमान रहा तो करनाल में 15.7 डिग्री सेल्सियस, यमुनानगर में 15.9 डिग्री सेल्सियस, फतेहाबाद और पानीपत में 16 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 16.6 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 17 डिग्री सेल्सियस और जींद में 17.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static