युवती की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 11:02 AM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): डीएलएफ एरिया में शराब के ठेके के पास एक युवती की बीच सड़क पर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती एक युवक को गालियां देती नजर आ रही है। पहले युवक द्वारा युवती को गाली न देने के लिए कहा गया, लेकिन जब युवती नहीं मानी तो युवक ने उसकी बीच सड़क पर ही पिटाई करनी शुरू कर दी। हालांकि यहां काफी संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन किसी ने भी इन्हें नहीं रोका। इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वहीं, मामले में पुलिस की मानें तो उन्हें अब तक इस घटना की कोई भी शिकायत नहीं मिली है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

लोगों की मानें तो युवती शराब के नशे में धुत थी। गाली देते हुए और मारपीट के दौरान उसने युवक के कपड़े भी उतार दिए। यह हाई वोल्टेज ड्रामा देर रात करीब आधे घंटे तक चलता रहा। युवती गालियां देती रही और युवक उस पर थप्पड़ बरसाता रहा। पास ही शराब के ठेके पर मौजूद लोगों ने जब यहां हाई वोल्टेज ड्रामा देखा तो वह यहां एकत्र होने लगे, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव नहीं किया। वीडियो में यह भी साफ दिखाई दे रहा है कि थप्पड़ की बरसात झेलने के बाद भी युवती पीछे नहीं हटती और बार-बार युवक का डट कर मुकाबला करने के लिए आगे आती है। युवक पर वह जब कोई वार नहीं कर पाई तो उसने युवक की टीशर्ट पकड़ ली और उसे उतार दिया। दोनों के बीच काफी गाली गलौज होती वीडियो में नजर आ रही है।

 

मामले की वीडियो जब सोशल मीडिया के जरिए पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने मामले में संबंधित थाना पुलिस को एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी तक थाने में युवक या युवती की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। ऐसे में पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इनकी पहचान होने के बाद ही पुलिस इन तक पहुंचेगी और पूरे मामले की तह तक पहुंचकर पता लगाएगी कि आखिर विवाद किस बात का था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static