शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 07:41 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवती से बंबल ऐप के जरिए दोस्ती की थी और शादीशुदा होने के बावजूद खुद को अविवाहित बताया था। पुलिस आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश करेगी।
दरअसल, डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने कहा कि जनवरी माह में उसकी दोस्ती बंबल ऐप के जरिए सौरभ नामक व्यक्ति से हुई थी। जिसमें सौरभ ने खुद को अविवाहित बताया था। उसने महिला को विश्वास में लेकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन कुछ समय पश्चात उसको पता चला कि सौरभ पहले से ही शादीशुदा है। तथा उसने यह बात इससे हमेशा छुपाई। सौरभ ने शादी का झांसा देकर इसके साथ धोखाधड़ी करके शारीरिक संबंध बनाए थे।
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला पश्चिमी वर्धमान निवासी सौरभ के रूप में हुई। वह गुडग़ांव एक निजी कंपनी में काम करता है और सेक्टर-71 बेगमपुर खटोला, गुरुग्राम में रह रहा है।