''टिकट के बदले करोड़ों'' का खेल? महिला नेत्री ने प्रियंका गांधी और वेणुगोपाल के करीबियों पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 04:35 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक):  हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस पार्टी में हलचल पैदा करने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव ने टिकट देने के नाम पर कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं पर पैसे लेने के आरोप लगाया है। महिला नेत्री सुचित्रा ने वेणुगोपाल के पिए,के सुरेश के पर्सनेल अकाउंट और प्रियंका गांधी के पिए को बावल विधानसभा से टिकट देने के नाम पर करोड़ों रुपए लेने के आरोप लगाए हैं और दिल्ली पुलिस को वेणुगोपाल,के सुरेश और प्रियंका गांधी के खिलाफ द शिकायत दी है और जल्द सभी के खिलाफ की एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गुटबाजी की खबरें तो लगातार सामने आ रही थी लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने कांग्रेस पार्टी के नेताओं में ही खलबली पैदा कर दी है।हरियाणा महिला कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महासचिव सुचित्रा सिंह ने पार्टी के सीनियर नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं,कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता वेणुगोपाल ,के सुरेश और प्रियंका गांधी पर  टिकट के नाम पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए हैं।

महिला कांग्रेस पार्टी महासचिव ने कहा बवाल विधासभा से टिकट देने के नाम पर इन नेताओं ने  करोड़ों रूपये लिय है और जिनके सबूत भी इनके पास है।सुचित्रा ने कहा वेणुगोपाल के पिए,के सुरेश के पर्सनेल अकाउंट और प्रियंका गांधी के पिए को  पैसे दिए गए हैं।महिला नेत्री के पति गौरव अपना कारोबार करते है।महिला नेत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश महासचिव के पद से इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन अभी तक मंजूर नहीं हुआ है। महिला नेत्री का कहना है कि 56 साल से उन्होंने पार्टी की सेवा की थी लेकिन अभी तक उन्हें कोई पद तक ठीक डंका नहीं दिया गया और जो टिकट रिजर्वेशन सीट थी उसे पर टिकट के नाम पर पैसे दिए गए थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं दी गई।महिला नेत्री ने वेणुगोपाल,के सुरेश और प्रियंका गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को  शिकायत दी है और जल्द सभी के खिलाफ की एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static