तलाक के बाद प्रेमी संग रह रही महिला ने दी जान, 3 लोगों पर लगे आरोप

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 02:00 PM (IST)

घरौंडा: अलिपुर खालसा गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका ने फंदा लगाने से पहले मोबाइल में एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें उसने तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और शिकायत के आधार एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

करनाल के सेक्टर छह निवासी वेदप्रकाश की पुत्री ऋतु की शादी टयोंढा गांव के करण सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हुए। अब इनका तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। पुलिस शिकायत के मुताबिक, ऋतु अब अलीपुर खालसा गांव की महादेव कालोनी में अपने मित्र बिहार के हजारी गांव निवासी प्रमोद यादव के साथ अपनी मर्जी से रह रही थी। आरोप है कि प्रमोद ऋतु के साथ नहीं रहना चाहता था और उस पर उसे छोडऩे का दबाव बना रहा था। जब बात नहीं बनी तो प्रमोद ऋतु को छोड़कर भाग गया।

शिकायतकर्ता वेदप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को सुसाइड करने से पहले ऋतु ने एक वीडियो बनाया है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि सरिता, प्रमोद व मोना राय से वह बहुत परेशान थी और इन्हीं की वजह से वह आत्महत्या कर रही है और यहीं तीनों उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। वीडियो बनाने के बाद ऋतु ने फंदा लगा लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव व वीडियो को अपने कब्जे में ले लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और शिकायत के आधार पर एक महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static